History of BHEL

श्री असित गोपाल

उद्योग भवन, नई दिल्ली -110011

011-23062756

asit.gopal@nic.in

श्री असित गोपाल

विशेष सचिव एवं वित्तीय सलाहकार (एसएस एंड एफए)

संक्षिप्त जीवन वृत्त

श्री असित गोपाल को 3 फरवरी, 2026 से बीएचईएल बोर्ड में अंशकालिक आधिकारिक निदेशक के रूप में नियुक्त किया गया है। वे एक वरिष्ठ भारतीय शासकीय अधिकारी हैं, जिन्हें लोक प्रशासन, वित्त, जनजातीय मामलों, सतर्कता, शिक्षा, स्वच्छता और वन प्रबंधन में तीन दशकों से अधिक का अनुभव है। उन्होंने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, मुंबई से सिविल इंजीनियरिंग में बी.टेक किया है, साथ ही वन्यजीव प्रबंधन, लोक नीति एवं प्रबंधन में स्नातकोत्तर तथा एमबीए भी किया है।

उन्होंने मध्य प्रदेश के वन विभाग में व्यापक रूप से अपनी सेवाएं दी हैं। साथ ही अतिरिक्त सचिव (वित्त), जनजातीय कार्य मंत्रालय और केंद्रीय सतर्कता आयोग में निदेशक, स्वच्छ भारत मिशन (मध्य प्रदेश) के मिशन निदेशक एवं राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति वित्त एवं विकास निगम के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक सहित कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है। उन्होंने राष्ट्रीय आदिवासी छात्र शिक्षा समिति (NESTS) के आयुक्त के रूप में कार्य करते हुए एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों पर बहुत ध्यान दिया हैं

वर्तमान में, वे भारत सरकार के वस्त्र मंत्रालय में विशेष सचिव एवं वित्तीय सलाहकार (एसएस एंड एफए) के रूप में कार्यरत हैं, साथ ही उनके पास खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय, उत्तर पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्रालय, वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय, भारी उद्योग मंत्रालय और लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार भी है।

 

Back to previous page | Page last updated date : 04-02-2026