भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड बीएचईएल हाउस, सीरी फोर्ट, +91-11-26001006
+91-11-26001006
डॉ. रेणुका मिश्रा, आईईएस (2003),
आर्थिक सलाहकार, भारी उद्योग मंत्रालय एवं मुख्य सतर्कता अधिकारी, बीएचईएल – अतिरिक्त प्रभार
संक्षिप्त जीवन वृत्त
डॉ. रेणुका मिश्रा ने 3 जून, 2026 को भारत हेवी इलेक्ट्रिकल लिमिटेड के मुख्य सतर्कता अधिकारी (सीवीओ) का अतिरिक्त प्रभार ग्रहण किया है। वे भारतीय आर्थिक सेवा (आईईएस) की 2003 बैच की प्रतिष्ठित अधिकारी हैं और वर्तमान में भारत सरकार के भारी उद्योग मंत्रालय में आर्थिक सलाहकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र में पीएचडी की उपाधि प्राप्त की है और उन्हें लोकनीति, आर्थिक प्रशासन, नियामक मामलों, शासन और सार्वजनिक क्षेत्र प्रबंधन में दो दशकों से अधिक का अनुभव है।
अपने करियर के दौरान, डॉ. मिश्रा ने भारी उद्योग, शिक्षा, वित्त, वाणिज्य और उद्योग तथा प्रवासी भारतीय मामले के मंत्रालयों में नीति निर्माण, वित्तीय बाजार, तकनीकी शिक्षा, अंतर्राष्ट्रीय सहयोग, सार्वजनिक क्षेत्र उद्यम तथा संस्थागत शासन से संबंधित प्रमुख पदों पर रहते हुए महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्होंने कई केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यमों के बोर्ड में सरकार द्वारा नामित निदेशक के रूप में सेवाएं प्रदान की हैं तथा उन्हें संसदीय मामले, लोक शिकायतें, आरटीआई तथा प्रशासनिक सुधार क्षेत्रों का व्यापक अनुभव है।
एक कुशल शिक्षाविद एवं शोधकर्ता के रूप में डॉ. मिश्रा ने, कई प्रकाशनों का लेखन तथा अंतरराष्ट्रीय सम्मेलनों एवं नीतिगत संवादों में भारत का सफल प्रतिनिधित्व किया है। उन्हें अनेक अकादमिक सम्मान प्राप्त हुए हैं, जिनमें इलाहाबाद विश्वविद्यालय से कुलपति पदक तथा भारतीय लोक प्रशासन संस्थान में लोक प्रशासन के उन्नत व्यावसायिक पाठ्यक्रम में सर्वश्रेष्ठ महिला प्रतिभागी के लिए स्वर्ण पदक प्रमुख हैं।
बीएचईएल की मुख्य सतर्कता अधिकारी (CVO) के रूप में, वे प्रशासन, नीति कार्यान्वयन, संस्थागत निगरानी और सार्वजनिक क्षेत्र प्रशासन का गहन अनुभव रखती है।
Back to previous page | Page last updated date : 09-06-2026